top of page

Recent Posts

Archive

Tags

आठवीं, नवीं , दसवीं दस महाविद्या की साधना उपासना कैसे की जाती है?

  • Writer: Chida nanda
    Chida nanda
  • Jun 30, 2022
  • 12 min read

Updated: Jul 10, 2022


8-माँ बगलामुखी;- 03 FACTS;-

1-महाविद्याओ में आठवें स्थान पर महाविद्या बगलामुखी, पीताम्बरा नाम से प्रसिद्ध, पीले रंग से सम्बंधित। स्तंभन कर्म की अधिष्ठात्री महाविद्या बगलामुखी।बगलामुखी दो शब्दों के मेल से बना हैं, पहला बगला तथा दूसरा मुखी। बगला से अभिप्राय हैं 'विरूपण का कारण' और मुखी से तात्पर्य हैं मुख।देवी का सम्बन्ध मुख्यतः स्तम्भन कार्य से हैं, फिर वह मनुष्य मुख, शत्रु, विपत्ति हो या कोई घोर प्राकृतिक आपदा। महाविद्या बगलामुखी महाप्रलय जैसे महा-विनाश को भी स्तंभित करने की पूर्ण शक्ति रखती हैं; देवी स्तंभन कार्य की अधिष्ठात्री हैं। स्तंभन कार्य के अनुरूप देवी ही ब्रह्म अस्त्र का स्वरूप धारण कर, तीनों लोकों में किसी को भी स्तंभित कर सकती हैं। शत्रुओं का नाश तथा कोर्ट-कचहरी में विजय हेतु देवी की कृपा अत्यंत आवश्यक हैं, विशेषकर झूठे अभियोगों प्रकरणों हेतु।देवी! पीताम्बरा नाम से त्रि-भुवन में प्रसिद्ध हैं, पीताम्बरा शब्द भी दो शब्दों के मेल से बना हैं, पहला पीत तथा दूसरा अम्बरा; अभिप्राय हैं, पीले रंग का अम्बर धारण करने वाली।

2-देवी को पीला रंग अत्यंत प्रिय हैं। पीले रंग से सम्बंधित द्रव्य ही इनकी साधना-आराधना में प्रयोग होते हैं; वे पीले फूलो की माला धारण करती हैं, देवी पीले रंग के वस्त्र इत्यादि धारण करती हैं, पीले रंग से देवी का घनिष्ठ सम्बन्ध हैं। पञ्च तत्वों द्वारा संपूर्ण ब्रह्माण्ड निर्मित हुआ हैं, जिनमें पृथ्वी तत्व का सम्बन्ध पीले रंग से होने के कारण देवी को पीला रंग प्रिय हैं।देवी की साधना दक्षिणाम्नायात्मक तथा ऊर्ध्वाम्नाय दो पद्धतिओं से की जाती हैं, उर्ध्वमना स्वरूप में देवी दो भुजाओं से युक्त तथा दक्षिणाम्नायात्मक में चार भुजाएं हैं।महाविद्या बगलामुखी समुद्र मध्य स्थित मणिमय मंडप में स्थित रत्न सिंहासन पर विराजमान हैं। देवी तीन नेत्रों से युक्त तथा मस्तक पर अर्ध चन्द्र धारण किये हुए हैं, इनकी दो भुजाएँ हैं। बाईं भुजा से इन्होंने शत्रु की जिह्वा पकड़ रखी हैं तथा दाहिने भुजा से इन्होंने मुगदर धारण कर रखी हैं। देवी का शारीरिक वर्ण सहस्रों उदित सूर्यों के सामान हैं तथा नाना प्रकार के अमूल्य रत्न जड़ित आभूषण से देवी सुशोभित हैं, देवी का मुख मंडल अत्यंत ही सुन्दर तथा मनोरम हैं।सत्य-युग में सम्पूर्ण पृथ्वी को नष्ट करने वाला वामक्षेप (तूफान) आया, जिस कारण प्राणियों के जीवन पर संकट छा गया।

3-भगवान विष्णु ने देवी बगलामुखी की सहायता से ही उस घोर तूफ़ान का स्तंभन किया तथा चराचर जगत के समस्त जीवों के प्राणों की रक्षा की। देवी का प्रादुर्भाव भगवान विष्णु के तेज से हुआ, जिसके कारण देवी सत्व गुण संपन्न हैं। बगलामुखी शब्द दो शब्दों के मेल से बना है, पहला 'बगला' तथा दूसरा 'मुखी'।बगुला से अभिप्राय हैं 'विरूपण का कारण' (सामान्य रूप से वक या वगुला एक पक्षी हैं, जिसकी क्षमता एक जगह पर अचल खड़े हो शिकार करना है) तथा मुखी से तात्पर्य मुख, मुख स्तम्भन या विपरीत मोड़ने वाली देवी।व्यष्टि रूप में शत्रुओं को नष्ट करने वाली तथा समष्टि रूप में परमात्मा की संहार करने वाली देवी बगलामुखी हैं, इनके भैरव महा मृत्युंजय हैं।देवी शक्ति साक्षात ब्रह्म-अस्त्र हैं, जिसका संधान त्रिभुवन में किसी के द्वारा संभव नहीं हैं। सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की शक्ति का समावेश देवी बगलामुखी में हैं।

प्रादुर्भाव से सम्बंधित कथा;-

1-स्वतंत्र तंत्र के अनुसार, सत्य-युग में इस चराचर जगत को नष्ट करने वाला भयानक वातक्षोम (तूफान, घोर अंधी) आया। जिसके कारण समस्त प्राणी तथा स्थूल तत्वों के अस्तित्व पर संकट गहरा रहा था, सभी काल का ग्रास बनने जा रहे थे। संपूर्ण जगत पर संकट आया हुआ देखकर, जगत के पालन कर्ता श्रीहरि भगवान विष्णु अत्यंत चिंतित हो गए और भगवान शिव के पास जाकर समस्या के निवारण हेतु उपाय पूछा। भगवान शिव ने बताया की शक्ति के अतिरिक्त कोई भी इस समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं हैं।भगवान विष्णु सौराष्ट्र प्रान्त में गए तथा हरिद्रा सरोवर के समीप जाकर, अपनी सहायतार्थ देवी श्रीविद्या महा त्रिपुरसुंदरी को प्रसन्न करने हेतु तप करने लगे। उस समय देवी श्रीविद्या, सौराष्ट्र के एक हरिद्रा सरोवर में वास कर रही थी। भगवान विष्णु के तप से संतुष्ट हो श्रीविद्या त्रिपुरसुंदरी, बगलामुखी स्वरूप में उनके सनमुख अवतरित हुई, जो पीत वर्ण से युक्त होकर उनसे साधना करने का कारण ज्ञात किया। भगवान विष्णु के निवेदन करने पर देवी बगलामुखी तुरंत ही अपनी शक्तिओं का प्रयोग कर, विनाशकारी तूफान को शांत किया या कहे तो स्तंभित किया, इस प्रकार उन्होंने सम्पूर्ण जगत की रक्षा की।वैशाख शुक्ल अष्टमी के दिन देवी बगलामुखी का प्रादुर्भाव हुआ था।देवी बगलामुखी के प्रादुर्भाव की दूसरी कथा देवी धूमावती के प्रादुर्भाव के समय से सम्बंधित हैं। क्रोध वश देवी पार्वती ने अपने पति शिव का भक्षण किया था। देवी पार्वती का वह उग्र स्वरूप, जिसने अपने पति का भक्षण किया वह बगलामुखी शक्ति थी तथा भक्षण पश्चात देवी, धूमावती नाम से विख्यात हुई।

संक्षेप में देवी बगलामुखी से सम्बंधित मुख्य तथ्य ;-

मुख्य नाम : बगलामुखी।

अन्य नाम : पीताम्बरा (सर्वाधिक जनमानस में प्रचलित नाम), श्री वगला।

भैरव : मृत्युंजय।

भगवान के 24 अवतारों से सम्बद्ध : कूर्म अवतार।

तिथि : वैशाख शुक्ल अष्टमी।

कुल : श्रीकुल।

दिशा : पश्चिम।

स्वभाव : सौम्य-उग्र।

कार्य : सर्व प्रकार स्तम्भन शक्ति प्राप्ति हेतु, शत्रु-विपत्ति-निर्धनता नाश तथा कचहरी (कोर्ट) में विजय हेतु।

शारीरिक वर्ण : पीला।

साधना;-

02 FACTS;-

1-वाक शक्ति से तुरंत परिपूर्ण करने वाली, शत्रुनाश, कोर्ट कचहरी में विजय, हर प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए, सरकारी कृपा के लिए माँ बगलामुखी की साधना करें। इस विद्या का उपयोग केवल तभी किया जाना चाहिए जब कोई रास्ता ना बचा हो। हल्दी की माला से कम से कम 8, 16, 21 माला का जप करें। इस विद्या को ब्रह्मास्त्र भी कहा जाता है और यह भगवान विष्णु की संहारक शक्ति है।

2-माँ बगलामुखी मंत्र;-;-

इस मंत्र का पुरश्चरण एक लाख जप है। जपोपरांत चंपा के पुष्प से दशांश होम करना चाहिए। इस साधना में पीत वर्ण की महत्ता है।

''ऊं ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिव्हां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं ऊं स्वाहा''मन्त्र – “ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नम:”

माँ बगलामुखी अन्य मंत्र ;- 1- (1 Syllable Mantra) ॐ ह्लीं॥ 2-(3 Syllables Mantra) ॐ ह्लीं ॐ॥ 3- (4 Syllables Mantra) ॐ आं ह्लीं क्रों॥ 4- (8 Syllables Mantra) ॐ आं ह्लीं क्रों हुं फट् स्वाहा॥ 5- (9 Syllables Mantra) ॐ ह्रीं क्लीं ह्रीं बगलामुखि ठः॥ 6- (11 Syllables Mantra) ॐ ह्लीं क्लीं ह्लीं बगलामुखि ठः ठः॥ 7- ॐ ह्लीं बगलामुखी विद्महे दुष्टस्तंभनी धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्॥

;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;


9- माँ मातंगी;-

02 FACTS;-

1-महाविद्या मातंगी, महाविद्याओं में नवें स्थान पर अवस्थित हैं। देवी निम्न वर्ग एवं जनजातिओ से सम्बंधित हैं। देवी का एक अन्य नाम उच्छिष्ट चांडालिनी भी हैं। देवी तंत्र क्रियाओं की अधिष्ठात्री हैं। इंद्रजाल या जादुई शक्ति से देवी परिपूर्ण हैं। वाक् सिद्धि, संगीत और अन्य ललित कलाओं में निपुण, सिद्ध विद्या हैं। महाविद्या मातंगी, केवल मात्र वचन द्वारा त्रि-भुवन में समस्त प्राणिओं तथा अपने घनघोर शत्रु को भी वश करने में समर्थ हैं, जिसे सम्मोहन क्रिया या वशीकरण कहा जाता हैं; देवी सम्मोहन विद्या की स्वामिनी हैं।इनका सम्बन्ध प्रकृति, पशु, पक्षी, जंगल, वन, शिकार इत्यादि से भी है। जंगल में वास करने वाले आदिवासिओ, जनजातिओ द्वारा देवी पूजिता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि! देवी की ही कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय होता हैं।देवी गृहस्थ के समस्त कष्टों का निवारण करती हैं। महाविद्या मातंगी, मतंग मुनि की पुत्री रूप से भी जानी जाती हैं। देवी का घनिष्ठ सम्बन्ध उच्छिष्ट भोजन पदार्थों से हैं। देवी तभी उच्छिष्ट चांडालिनी नाम से विख्यात हैं, देवी की आराधना हेतु उपवास की भी आवश्यकता नहीं होती। देवी की आराधना हेतु उच्छिष्ट सामाग्रीओं की आवश्यकता होती हैं क्योकि देवी की उत्पत्ति शिव तथा पार्वती के उच्छिष्ट भोजन से हुई थी। देवी की आराधना सर्वप्रथम विष्णुजी द्वारा की गई, माना जाता हैं! तभी से विष्णुजी सुखी, सम्पन्न, श्रीयुक्त तथा उच्च पद पर विराजित हैं। देवी की आराधना बौद्ध धर्म में भी की जाती हैं। देवी बौद्ध धर्मं में "मातागिरी" नाम से विख्यात हैं। 2-महाविद्या मातंगी श्याम वर्णा या नील कमल के समान कांति युक्त हैं। तीन नेत्र तथा अर्ध चन्द्र को अपने मस्तक पर धारण करती हैं। देवी चार भुजाओं से युक्त हैं। अपने दाहिने भुजा में वीणा तथा मानव खोपड़ी धारण कर रखी हैं और बायें भुजाओं में खड़ग एवं अभय मुद्रा। देवी, लाल रंग की रेशमी साड़ी तथा अमूल्य रत्नों से युक्त नाना अलंकार धारण करती हैं। देवी के संग सर्वदा तोता पक्षी रहता हैं तथा 'ह्रीं 'बीजाक्षर का जप करता रहता हैं।देवी मातंगी के चंडालनी रूप का सम्बन्ध मृत शरीर-शव तथा श्मशान भूमि से हैं। देवी अपने दाहिने हाथ पर महा-शंख (मनुष्य खोपड़ी) या खोपड़ी से निर्मित खप्पर, धारण करती हैं। पारलौकिक या इंद्रजाल, मायाजाल से सम्बंधित रखने वाले सभी देवी-देवता श्मशान, शव, चिता, चिता-भस्म, हड्डी इत्यादि से सम्बंधित रहते हैं। इन पारलौकिक शक्तियों का वास मुख्यतः इन्हीं स्थानों पर होता हैं। तंत्र विद्या के अनुसार देवी तांत्रिक सरस्वती नाम से जानी जाती हैं एवं श्रीविद्या महा त्रिपुरसुंदरी के रथ की सारथी तथा मुख्य सलाहकार हैं। प्रादुर्भाव ;- 02 FACTS;- 1-शक्ति-संगम तंत्र के अनुसार, एक बार विष्णुजी और लक्ष्मीजी सहित शिव- पार्वती से मिलने हेतु कैलाश शिखर पर गये। विष्णुजी अपने साथ कुछ खाने की सामग्री ले गए थे। उन्होंने वह खाद्य पदार्थ शिवजी को भेट किया। भगवान शिव और पार्वती ने, प्राप्त वस्तुओं को खाया। भोजन करते हुए खाने का कुछ अंश धरती पर गिर गया। उस गिरे हुए भोजन से एक श्याम वर्ण वाली दासी ने जन्म लिया, जो मातंगी नाम से विख्यात हुई। देवी का प्रादुर्भाव उच्छिष्ट भोजन से हुआ, परिणामस्वरूप देवी का सम्बन्ध उच्छिष्ट भोजन सामग्रियों से हैं तथा उच्छिष्ट वस्तुओं से देवी की आराधना होती हैं। देवी उच्छिष्ट मातंगी नाम से इसीलिए जानी भी जाती हैं।प्राणतोषिनी तंत्र के अनुसार, एक बार पार्वती देवी ने, शिव से अपने पिता हिमालय राज के यहाँ जाने की अनुमति मांगी। भगवान शिव नहीं चाहते थे कि वे अकेले रहें। भगवान शिव से बार-बार प्रार्थना करने पर, उन्होंने पार्वती को पिता हिमालय राज के यहाँ जाने की अनुमति दे दी। साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी कि वे शीघ्र ही माता-पिता से मिलकर वापस आ जाएगी। अपनी पुत्री पार्वती को कैलाश से लेने हेतु, उनकी माता ने एक बगुला वाहन स्वरूप भेजा था।

2-पार्वती की शीघ्र वापसी न होने पर एक दिन शिवजी ने अपना भेष एक आभूषण के व्यापारी के रूप में बदला तथा हिमालय राज के घर पहुच गए। इस भेष में देवी पार्वती की भी परीक्षा लेना चाहते थे। वे पार्वती के सनमुख गए और अपनी इच्छा अनुसार आभूषणों का चुनाव करने के लिया कहा। पार्वती ने जब कुछ आभूषणों का चुनाव कर लिया और उनसे मूल्य जानना चाहा, तब व्यापारी रूपी भगवान शिव ने देवी से आभूषणों के मूल्य के बदले, उनसे प्रेम की इच्छा प्रकट की। देवी पार्वती अत्यंत क्रोधित हुई किन्तु तत्क्षण ही अपनी अलौकिक शक्तिओं से उन्होंने पहचान भी लिया।व्यापारी रूपी शिवजी कुछ दिनों पश्चात कैलाश लौट आये।कुछ अंतराल में देवी पार्वती भी भेष बदल कर कैलाश पर्वत पर आई। भगवान शिव अपने नित्य संध्योपासना की तैयारी कर रहे थे। देवी पार्वती लाल वस्त्र धारण किये हुए, बड़ी-बड़ी आँखें, श्याम वर्ण तथा दुबले शरीर से युक्त अपने पति के सन्मुख प्रकट हुई। भगवान शिव ने देवी से उनका परिचय पूछा, देवी ने उत्तर दिया कि वह एक चांडाल की कन्या हैं तथा तपस्या करने आई हैं। भगवान शिव ने देवी को पहचान लिया तथा कहाँ “वे तपस्वी को तपस्या का फल प्रदान करने वाले हैं।“ यह कहते हुए उन्होंने देवी का हाथ पकड़ लिया। देवी ने भगवान शिव से वर देने का निवेदन किया। भगवान शिव ने उनके इसी रूप को चांडालिनी वर्ण से अवस्थित होने का वरदान दिया साथ ही कई अलौकिक शक्तियां प्रदान की। संक्षेप में देवी मातंगी से सम्बंधित मुख्य तथ्य ; मुख्य नाम : मातंगी। अन्य नाम : सुमुखी, लघुश्यामा या श्यामला, उच्छिष्ट-चांडालिनी, उच्छिष्ट-मातंगी, राज-मातंगी, कर्ण-मातंगी, चंड-मातंगी, वश्य-मातंगी, मातंगेश्वरी, ज्येष्ठ-मातंगी, सारिकांबा, रत्नांबा मातंगी, वर्ताली मातंगी। भैरव : मतंग। भगवान के 24 अवतारों से सम्बद्ध : बुद्ध अवतार। तिथि : वैशाख शुक्ल तृतीया। कुल : श्रीकुल। दिशा : पूर्व । स्वभाव : सौम्य स्वभाव। कार्य : सम्मोहन एवं वशीकरण, तंत्र विद्या पारंगत, संगीत तथा ललित कला निपुण। शारीरिक वर्ण : काला या गहरा नीला।

साधना;-

02 FACTS;-

1-यह देवी घर ग्रहस्थी मे आने वाले सभी विघ्नो को हरने वाली है, जिसकी शादी ना हो रही, संतान प्राप्ति, पुत्र प्राप्ति के लिए या किसी भी प्रकार का ग्रहस्थ जीवन की समस्या के दुख हरने के लिए देवी मातंगी की साधना उत्तम है। इनकी कृपा से स्त्रियों का सहयोग सहज ही मिलने लगता है। चाहे वो स्त्री किसी भी वर्ग की स्त्री क्यो ना हो। इसके लिए आप स्फटिक की माला से मंत्र जप करें और और कम से कम बारह माला का जाप करना चाहिए.

2-माँ मातंगी मंत्र;-

''ऊं ह्लीं एं श्रीं नमो भगवति उच्छिष्ट चांडालि श्रीमातंगेश्वरि सर्वजन वंशकरि स्वाहा''

इस मंत्र का पुरश्चरण दस हजार जप है।जप का दशांश शहद व महुआ के पुष्पों से होम करना चाहिए।

2– “ॐ ह्रीं ऐं भगवती मतंगेश्वरी श्रीं स्वाहा:” 3- (8 Syllables Mantra) ॐ कामिनी रञ्जिनी स्वाहा॥ 4- (10 Syllables Mantra) ॐ ह्रीं क्लीं हुं मातंग्यै फट् स्वाहा॥ 5- ॐ शुक्रप्रियायै विद्महे श्रीकामेश्वर्यै धीमहि तन्नः श्यामा प्रचोदयात्॥

;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;; 10- माँ कमला

03 FACTS;-

1-यह देवी धूमावती की ठीक विपरीत है। जब देवी कमला की कृपा नही होगी तब देवी धूमावती तो जमी रहेगी। इसलिए दीपावली पर भी इनका पूजन किया जाता है। इस संसार मे जितनी भी सुन्दरता है, सुन्दर वस्तु, पुष्प आदि है यह सब इनका ही तो सौन्दर्य है। हर प्रकार की साधना मे रिद्धि सिद्धि दिलाने वाली, अखंड धन धान्य प्राप्ति, ऋण का नाश और महालक्ष्मी जी की कृपा के लिए कमल पर विराजमान देवी की साधना करें। इन्ही साधना करके इन्द्र ने स्वर्ग को आज तक समभाले रखा है।

तांत्रिक लक्ष्मी, धन-संपत्ति, सुख, सौभाग्य प्रदाता! महाविद्या कमला। महाविद्या कमला या कमलात्मिका, महाविद्याओं में दसवें स्थान पर हैं। देवी का सम्बन्ध सम्पन्नता, खुशहाल-जीवन, समृद्धि, सौभाग्य और वंश विस्तार जैसे समस्त सकारात्मक तथ्यों से हैं। देवी पूर्ण सत्व गुण सम्पन्न हैं। स्वच्छता तथा पवित्रता, देवी को अत्यंत प्रिय हैं और देवी ऐसे स्थानों में ही वास करती हैं। प्रकाश से देवी कमला का घनिष्ठ सम्बन्ध हैं। देवी उन्हीं स्थानों को अपना निवास स्थान बनती हैं, जहां अँधेरा न हो; इसके विपरीत देवी की बहन अलक्ष्मी, ज्येष्ठा, निऋति जो निर्धनता, दुर्भाग्य से सम्बंधित हैं, अंधेरे एवं अपवित्र स्थानों को ही अपना निवास स्थान बनती हैं।

2-कमल के पुष्प के नाम वाली देवी कमला, कमल या पद्म पुष्प से सम्बंधित हैं। कमल पुष्प दिव्यता का प्रतीक हैं, कमल कीचड़ तथा मैले स्थानों पर उगता हैं, परन्तु कमल की दिव्यता मैल से कभी लिप्त नहीं होती हैं। कमल अपने आप में सर्वदा दिव्य, पवित्र तथा उत्तम रहता हैं। देवी कमला के स्थिर निवास हेतु अन्तःकरण की पवित्रता तथा स्थान की स्वच्छता अत्यंत आवश्यक हैं। देवी की आराधना तीनों लोकों में दानव, दैत्य, देवता तथा मनुष्य सभी द्वारा की जाती हैं, क्योंकि सभी सुख तथा समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं। देवी आदि काल से ही त्रि-भुवन के समस्त प्राणिओं द्वारा पूजित हैं।देवी की कृपा के बिना, निर्धनता, दुर्भाग्य, रोग इत्यादि मनुष्य से सदा लगे रहते हैं। देवी ही समस्त प्रकार के सुख, समृद्धि, वैभव इत्यादि सभी को प्रदान करती हैं।स्वरूप से देवी कमला अत्यंत ही दिव्य, मनोहर एवं सुन्दर हैं। इनकी प्राप्ति समुद्र मंथन के समय हुई थीं तथा इन्होंने भगवान विष्णु को पति रूप में वरण किया था। देवी कमला! तांत्रिक लक्ष्मी के नाम से भी जानी जाती हैं।श्रीविद्या त्रिपुरसुन्दरी की आराधना कर देवी, श्री पद से युक्त हुई तथा महा-लक्ष्मी नाम से विख्यात भी।

3-देवी की अंग-कांति स्वर्णिम आभा लिए हुए हैं, तीन नेत्रों से युक्त हैं एवं सुन्दर रेशमी साड़ी तथा नाना अमूल्य रत्नों से युक्त अलंकारों से सुशोभित हैं। देवी कमला चार भुजाओं से युक्त हैं, अपनी ऊपर की दोनों भुजाओं में पद्म पुष्प धारण कर रखा हैं तथा शेष दोनों भुजाओं में वर तथा अभय मुद्रा प्रदर्शित कर रहीं हैं। देवी को कमल का सिंहासन अति प्रिय हैं तथा वे सर्वदा कमल पुष्प से ही घिरी रहती हैं। हाथियों का समूह देवी का अमृत से भरे स्वर्ण कलश से अभिषेक करते रहते हैं।हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म में कमल पुष्प को पवित्र और महत्त्वपूर्ण माना जाता हैं। बहुत से देवी देवताओं की साधना, आराधना में कमल पुष्प आवश्यक हैं ,सभी देवताओं को कमल पुष्प समर्पित कर सकते हैं।

प्रादुर्भाव;-

02 FACTS;-

1-श्रीमद भागवत के आठवें स्कन्द में देवी कमला के उद्भव की कथा हैं। देवी कमला का प्रादुर्भाव समुद्र मंथन से हुआ। एक बार देवताओं तथा दानवों ने समुद्र का मंथन किया, जिनमें अमृत प्राप्त करना मुख्य था। दुर्वासा मुनि के श्राप के कारण सभी देवता, लक्ष्मी / श्री हीन हो गए थे, यहाँ तक की भगवान विष्णु को भी लक्ष्मीजी ने त्याग कर दिया था। पुनः श्री सम्पन्न होने हेतु या नाना प्रकार के रत्नों को प्राप्त कर समृद्धि हेतु, देवताओं तथा दैत्यों ने समुद्र का मंथन किया था।समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में देवी 'कमला' भी थी। जिनमें, देवी कमला भगवान विष्णु को प्राप्त हुई। देवी, भगवान विष्णु से विवाह के पश्चात, लक्ष्मी नाम से विख्यात हुई।देवी लक्ष्मी ने'श्रीविद्या महा त्रिपुरसुंदरी' की आराधना कर श्री की उपाधि प्राप्त की और महाविद्याओं में स्थान मिला। भगवान विष्णु से विवाह होने के कारण देवी का सम्बन्ध सत्व-गुण से हैं तथा वे वैष्णवी शक्ति की अधिष्ठात्री हैं। भगवान विष्णु,, देवी कमला के भैरव हैं। शासन, राजपाट, मूल्यवान धातु तथा रत्न जैसे पुखराज, पन्ना, हीरा इत्यादि, सौंदर्य से सम्बंधित सामग्री, जेवरात इत्यादि देवी से सम्बंधित हैं, और देवी इन भोग-विलास की वस्तुओं की प्रदाता हैं।

2-देवी की उपस्थिति तीनों लोकों को सुखमय तथा पवित्र बनाती हैं अन्यथा इनकी बहन अलक्ष्मी या निऋति ..निर्धनता तथा अभाव के स्वरूप में वास करती हैं। व्यापारी वर्ग, शासन से सम्बंधित कार्य करने वाले देवी की विशेष तौर पर आराधना, पूजा इत्यादि करते हैं। देवी हिन्दू धर्म के अंतर्गत सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं तथा समस्त वर्गों द्वारा पूजिता हैं, तंत्र के अंतर्गत देवी की पूजा तांत्रिक-लक्ष्मी रूप से की जाती हैं; तंत्रों के अनुसार देवी समृद्धि, सौभाग्य और धन प्रदाता हैं।देवी का घनिष्ठ सम्बन्ध देवराज इन्द्र तथा कुबेर से हैं, इन्द्र देवताओं तथा स्वर्ग के अधिपति हैं तथा कुबेर देवताओं के कोषागार अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। देवी लक्ष्मी ही इंद्र तथा कुबेर को वैभव, राजसी सत्ता प्रदान करती हैं।

संक्षेप में देवी कमला से सम्बंधित मुख्य तथ्य;-

मुख्य नाम : कमला।

अन्य नाम : लक्ष्मी, कमलात्मिका।

भैरव : श्री विष्णु।

भगवान के 24अवतारों से सम्बद्ध : मत्स्य अवतार।

तिथि : कोजागरी पूर्णिमा, अश्विन मास पूर्णिमा।

कुल : श्री कुल।

दिशा : दक्षिण पूर्व ।

स्वभाव : सौम्य स्वभाव।

कार्य : धन, सुख, समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी।

शारीरिक वर्ण : सूर्य की कांति के समान।

साधना;-

03 FACTS;-

1-मंत्र – “ॐ हसौ: जगत प्रसुत्तयै स्वाहा:”

इस मंत्र का जाप करने के लिए कमलगट्टे की माला का इस्तेमाल करें और कम से कम दस या इक्कीस माला का जाप करना चाहिए। 2-नवरात्र के अलावा दीपावली के खास मौके पर भी माता कमला का पूजन किया जाता है। हर प्रकार की साधना में रिद्धी-सिद्धी पाने के लिए, अखंड धन-धान्य प्राप्ति के लिए, ऋण का नाश और महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कमल पर विराजमान इस देवी की उपासना करें।

3-माँ कमला के अन्य मंत्र ;- 1-(1 Syllable Mantra) ॐ श्रीं॥ 2- (2 Syllables Mantra) ॐ स्ह्क्ल्रीं हं॥ Shklreem Ham॥ 3-(3 Syllables Mantra) ॐ श्रीं क्लीं श्रीं॥ 4- (4 Syllables Mantra) ॐ ऐं श्रीं ह्रीं क्लीं॥ 5- (5 Syllables Mantra) ॐ श्रीं क्लीं श्रीं नमः॥ 6- (9 Syllables Mantra) ॐ ह्रीं हुं हां ग्रें क्षों क्रों नमः॥ 7- (10 Syllables Mantra) ॐ नमः कमलवासिन्यै स्वाहा॥8-मां कमला मूल मंत्र...ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलाये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:॥(Om Shreem Hreem Shreem Kamale Kamalalaye Praseed Praseed Om Shreem Hreem Shreem Mahalakshmaye Namah॥) 9-“ॐ नमः विष्णु-प्रियायै, ॐ नमः कामाक्षायै। ह्रीं ह्रीं ह्रीं क्रीं क्रीं क्रीं श्रीं श्रीं श्रीं फट् स्वाहा।” 10-ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा॥ ...SHIVOHAM....




Single post: Blog_Single_Post_Widget
bottom of page