top of page

Recent Posts

Archive

Tags

क्या ब्लड ग्रुप बताता है व्यक्ति का स्वभाव ?

  • Writer: Chida nanda
    Chida nanda
  • May 8, 2021
  • 4 min read

Updated: Sep 14, 2021


ब्लड ग्रुप;- ये बात तो हम सभी जानते हैं कि इंसानी शरीर ( human body ) में चार प्रकार के ब्लड ग्रुप ( Blood Group ) पाए जाते हैं। इन ब्लड ग्रुप्स में A, B, AB और O, ये चार प्रकार ( types ) के ब्लड ग्रुप पाए जाते हैं। इन्ही में से निगेटिव ( negative ) और पॉजिटिव ( Positive ) ब्लड ग्रुप बांटे जाते हैं।ब्लड ग्रुप न सिर्फ व्यक्त की सेहत के बारे में जानकारी देता है बल्कि पर्सनैलिटी के बारे में भी बताता है।आपका ब्लड ग्रुप न सिर्फ आपके व्यक्तित्व बल्कि आपकी पसंद, काम और जीवन से जुड़ी कई जानकारी देते हैं। कौन सा ब्लड ग्रुप क्या स्वभाव बताता है?- 1-A Positive ब्लड ग्रुप ;- जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'ए' होता है, वह लोग एक अच्छे रोल मॉडल बनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें सफलता प्राप्त करने का जुनून होता है। इस ब्लड ग्रुप के लोग सबको साथ लेकर चलना ज्यादा पसंद करते हैं। ब्लड ग्रुप 'ए' के लोग स्वभाव से कोमल, रेस्पॉन्सिबल, सेंसिटिव और जीवन में अच्छे दोस्त साबित होते हैं। इस ग्रुप के लोगों कि खास बात यह होती है कि ये लोग खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचने का स्वभाव रखते हैं। यही कारण है कि ज्यादा सोचने की वजह से इस ब्लड ग्रुप के लोग जल्दी तनाव में आ जाते हैं। A Positive ब्लड ग्रुप किसको दे सकता है.. A+ ब्लड ग्रुप वाले लोग, A+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ब्लड दे सकते है और ये लोग A+,A-,O+ और O- ब्लड ग्रुप वाले लोगों से ब्लड ले सकते है। 2-B Positive ब्लड ग्रुप ;- इस ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति दूसरों के साथ जल्दी घुल मिल जाते हैं। ये लोग बहुत फ्रेंडली होते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोग थोड़े बहुत स्वार्थी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में ज्यादा विश्वास नहीं रखते हैं। इसके अलावा इस ब्लड ग्रुप के लोग काफी मेहनती होते हैं। कोई भी मुकाम हो वह हर चीज को अपनी मेहनत से ही प्राप्त करने की चाहत रखते हैं। साथ ही इस ब्लड ग्रुप के लोग सच बोलने में विश्वास रखते हैं। ये ज्यादा जिद्दी होते हैं और आसानी से किसी बात के लिए नहीं मानते। B Positive ब्लड ग्रुप किसको दे सकता है... B+ ब्लड ग्रुप वाले लोग B+और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ब्लड दे सकते है और ये लोग केवल B+, B-, O+ और O- ब्लड ग्रुप वाले लोगों से ब्लड ले सकते है। 3-AB Positive ब्लड ग्रुप ;- इस ब्लड ग्रुप के लोग ज्यादातर शांत स्वभाव के होते हैं। साथ ही बहुत ही स्मार्ट और इंटेलिजेंट होते हैं। एबी ब्लड ग्रुप के लोग आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते। इसके अलावा ये लोग बहुते अच्छे और सच्चे दोस्त बनते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोग साफ दिल के होते हैं। जैसे मन के होते हैं, वैसे ही खुद को दर्शाते हैं। AB Positive ब्लड ग्रुप किसको दे सकता है.. इस ग्रुप के लोग केवल AB+ ग्रुप वालो को ही ब्लड दे सकते हैऔर ये लोग कोई से भी ब्लड ग्रुप का ब्लड ले सकते है। इसलिये इस ग्रुप को यूनिवर्सल रिसीवर कहा जाता है। 4-O Positive ब्लड ग्रुप;- इस ब्लड ग्रुप के लोग बहुत ज्यादा पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट स्वभाव के होते हैं। इनमें एक अच्छा लीडर बनने का अच्छा गुण होता है। ओ ब्लड ग्रुप के लोग बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। इनमें ज्यादा सफलता हासिल करने का जुनुन होता है। साथ ही ये लोग दूसरों को खुश रखने में विश्वास रखते हैं। O Positive ब्लड ग्रुप किसको दे सकता है... इस ग्रुप के लोग AB+, A+, B+ और O+ ग्रुप के लोगों को ब्लड दे सकते है और O+, O- ग्रुप के लोगों से ब्लड ले सकते है। ;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;; NEGATIVE BLOOD GROUP;- 1-A Negative Blood Group (A-) इस तरह के ब्लड ग्रुप वाले लोगों को बहुत ज्यादा मेहनती माना जाता है। ऐसे लोग कभी भी मेहनत करने से नही घबराते है।ये लोग मेहनत करके सफल होने में विश्वास रखते है। ये लोग मानते है की मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। A Negative ब्लड ग्रुप किसको दे सकता है... A- ब्लड ग्रुप वाले लोग A+, A-, AB+ और AB- ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ब्लड दे सकते है और अगर बात ब्लड लेने की हो तो ये लोग केवल A- और O- ब्लड ग्रुप वालो से ही ले सकते है। 2-B Negative Blood Group ( इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों का स्वभाव सही नहीं होता है। ऐसे लोग स्वार्थी किस्म के होते है। ये लोग खुद के बारे में ज्यादा सोचते है।इस तरह के लोगों का Attitude नकारात्मक तरीके का होता है। ये लोग किसी दुसरे की मदद करने में भी विश्वास नहीं रखते है। B Negative ब्लड ग्रुप किसको दे सकता है... B- वाले लोग B+, B-, AB+ और AB- वाले लोगों को ब्लड दे सकते है और जरुरत पड़ने पर B- और O- वाले लोगों से ब्लड ले सकते है। 3-AB Negative Blood Group (AB-) इस ग्रुप के लोग बहुत ही ज्यादा शार्प होते है। इनका दिमाग बहुत ज्यादा चलता है। इस ग्रुप के लोग आसानी से बातों को समझ लेते है। AB Nagetive ब्लड ग्रुप किसको दे सकता है इस ग्रुप के लोग AB+, AB- ग्रुप के लोगों को ब्लड दे सकते है और ये लोग AB-, A-, B-, और O- ग्रुप वाले लोगों से ब्लड ले सकते है। 4-O Negative Blood Group (O-) – सर्वदाता ब्लड ग्रुप इस ग्रुप के लोगों की सोच संकरी होती है ये लोग दूसरों के बारे में अधिक नही सोचते है। ये लोग नये विचारों को आसानी से स्वीकार नही करते है। O Nagetive ब्लड ग्रुप किसको दे सकता है- इस ग्रुप के लोग सभी ग्रुप के लोगों को ब्लड दे सकते है।इसलिए इसे यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है और अगर बात ब्लड लेने की हो तो इस ग्रुप के लोग केवल O- ग्रुप वालों से ही ले सकते है। ...SHIVOHAM....

Like

Recent Posts

See All

Comments


Single post: Blog_Single_Post_Widget
bottom of page